फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, लू से राहत<bha>;</bha> पारा 29 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 06 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सुहावने मौसम के बीच कैथल के पिहोवा चौक से होकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद। पिछले सप्ताह जहां भीषण लू ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। हल्की बूंदाबांदी और दिनभर छाए घने बादलों ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सल्सियस तक लुढ़क गया।

मंगलवार सुबह हुई हल्की फुहारों के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सूरज व बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम भी गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से लगभग 10 से 12 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार, इस अचानक बदलाव के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। दिन के समय भी लोगों को पंखे और एसी चलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली।

सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जिसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर में भी मौसम शाम जैसा बना रहा। ठंडी हवाओं और बढ़ी हुई नमी ने वातावरण को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया, जिससे लोगों को असामान्य रूप से सुकून भरा मौसम महसूस हुआ।

दिनभर छाए रहे बादल : मंगलवार को मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही से वातावरण सुहावना बना रहा। मौसम में सुधार का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दिया, जहां लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन


मौसम का आनंद लेने को बाहर निकले लोग

सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। पार्कों और पिकनिक स्थलों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, पिछले दिनों चल रही तेज धूल भरी हवाओं की रफ्तार भी कम होकर लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डा. वर्मा के अनुसार यह राहत अस्थायी हो सकती है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें