फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना गेट पर किराए के घर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के चंदाना गेट क्षेत्र में देर रात एक युवक विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शक्ति नगर का रहने वाला था और वर्तमान में चंदाना गेट पर किराये के मकान में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था।

घटना उस समय हुई जब युवक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अपनी करीब छह वर्षीय बेटी के साथ बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसने छत के पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता झंडू राम ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले लोग जब विकास के घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बाद मे शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि विकास मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि मृतक वर्तमान में चंदाना गेट पर किराए के मकान में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था, जबकि उसका बाकी परिवार शक्ति नगर में रहता है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें