19-कैथल। काले बादलों का साया..........दिनभर आसमान में छाये काले बादलों के कारण तापमान में गिरवाट आई है व ?
- फोटो : Kaithal
कैथल। मौसम ने शनिवार को अपना मिजाज बदला तो वह सबको अच्छा लगने लगा। एक पखवाड़े से वह सबको परेशान कर रहा था लेकिन शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। इसके बाद साथ में हल्की बूंदाबांदी ने जल रही भूमि को थोड़ी राहत दी तो वातावरण में नमी बढ़ गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और तपिश की बयार गायब हो गई। बच्चे सड़कोें और पार्कों में खेलते नजर आए तो लोग भी घरों से बाहर निकाल आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी मौसम इसी तरह से सुहावना रह सकता है।
एक पखवाड़े से जिले में तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। सुबह नौ बजे ही गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दिन में लू के कारण सड़क पर निकलना भी दूभर हो जाता था। शनिवार को भी दोपहर से पहले लू का प्रकोप रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आया। आसमान में बादलों छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के कारण दोपहिया वाहनों चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। इसी बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। उधर, कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि रविवार को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
निर्माणाधीन मकान गिरा
गांव खरक पांडवा में साहब सिंह ऊर्फ बूरिया का निर्माणाधीन मकान गिर गया। इससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि उसका कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन निर्माणाधीन मकान गिर जाने से उसे आर्थिक क्षति पहुंची है।
0-कैथल। दोपहर बाद करनाल रोड पर चली धूल भरी आंधी व बूंदा-बांदी के बीच गुजरते हुए स्कूटी सवार एक परिव?- फोटो : Kaithal