पेयजल संकट के चलते पानी के खाली हुए टैंक।
- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
राजौंद। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को नियमित पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। एक से दो दिन छोड़कर या कभी-कभी दो दिन बाद ही पानी की सप्लाई की जा रही है। नहर में पानी आए एक महीने से भी अधिक समय बीत चुका है। इसके कारण टैंकों का पानी सूख चुका है। जलापूर्ति व्यवस्था बाधित होने से लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
कई जगह ऊंचे स्थानों पर पानी की सप्लाई पहुंच ही नहीं पा रही जिससे उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दोपहर के समय तापमान अधिक होने के कारण पानी की जरूरत बढ़ जाती है लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ा जाए और पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
पेयजल संकट के चलते पानी के खाली हुए टैंक।- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।