कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ अतुल चानना को निमंत्रण पत्र देते हुए पंजाबी सोसायटी के सदस्य।
- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
गुहला चीका। क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था पंजाबी वेलफेयर सोसायटी 25वां नि:शुल्क कंप्यूटर सत्र 31 मई से शुरू कर रहा है। सोसायटी के वरिष्ठ उपप्रधान सरदार दलीप सिंह मठारू ने बताया कि पंजाबी धर्मशाला चीका में आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्रमुख डेंटिस्ट डॉ. अतुल चानना व जिला पार्षद प्रतिनिधि सरदार जंग सिंह नंबरदार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दलीप सिंह मठारू ने बताया कि पंजाबी वेलफेयर सोसायटी पिछले 24 साल से बेटियों को कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। सोसायटी की ओर से महिलाओं को सिलाई का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए सोसायटी की तरफ से शहर में निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ अतुल चानना को निमंत्रण पत्र देते हुए पंजाबी सोसायटी के सदस्य।- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।