72-राजौंद। पालिका चेयरपर्सन बबीता रानी।
- फोटो : Kaithal
ाजौंद। नगर पालिका राजौंद में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर जीतने वाली चेयरपर्सन बबिता ने नगर में तेजी से विकास कार्य करने की बात की है। नवनियुक्त चेयरपर्सन बबिता ने कहा कि नगर में पानी निकासी व पीने के पानी की समस्या आम है। सबसे पहले इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उनकी पहली प्राथमिकता ही यह रहेगी कि इस दोनों ही समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। इसके साथ ही नगर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
शहर के लोगों को नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आने दी जाएगी। बबिता ने कहा कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के आशीर्वाद से ही यह पद मिला है। वह मंत्री व नगर की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेंद्र ने बताया की उनकी जीत राजौंद नगर के सभी लोगों की जीत है। नगर में विकास का पहिया तेज कर विकसित करने का हर पल प्रयास करेंगे।