फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव शिमला के स्कूल परिसर में सूखे सफेदे के पेड़ बने खतरा

विज्ञापन
स्कूल परिसर में खड़ा सफेदे का सूखा पेड़। संवाद
विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़े सफेदे के सूखे पेड़ बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। आंगनबाड़ी और लाइब्रेरी केंद्र के आसपास खड़े इन पेड़ों के पास बच्चों की आवाजाही भी ज्यादा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि परिसर में कई छोटे-बड़े पेड़ पूरी तरह सूखकर जर्जर हो चुके हैं। आगामी मानसून सीजन और तेज हवाओं के कारण इनके कभी भी धराशायी होने का खतरा बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों बच्चे यहां पढ़ाई और खेलकूद के लिए आते हैं जिससे हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले आई तेज आंधी के कारण स्कूल परिसर में एक विशाल सफेदे का पेड़ गिर गया था। इसकी चपेट में आने से एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद से अभिभावकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

पंचायत के सहयोग से जल्द हटाए जाएंगे पेड़ : प्राचार्या
प्राचार्या रश्मि भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन के लिए सर्वोपरि है। स्कूल प्रबंधन इस समस्या के लिए गंभीर है और स्थानीय ग्राम पंचायत के सहयोग से इन सूखे पेड़ों को परिसर से जल्द हटा दिया जाएगा।

स्कूल परिसर में खड़ा सफेदे का सूखा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें