फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा न करें, दुष्प्रभाव बताकर छोड़ने की दी सलाह

Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नशा मुक्ति अभियान के तहत कलायत में पुलिस प्रशासन और शाह अस्पताल कैथल के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क मेडिकल शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श और नशा मुक्ति सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में वक्ताओं ने पहुंचे लोगों से नशा न करने का आह्वान किया। साथ ही इसके दुष्प्रभाव बताकर छोड़ने की सलाह भी दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शाह अस्पताल के डॉ. एमएस शाह, डॉ. आरिफ अब्दुल्ला और डॉ. संदीप सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नशे की लत से जूझ रहे मरीजों की जांच की और उन्हें उपचार के लिए उचित सलाह दी। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों व उनके परिजनों को परामर्श देकर उन्हें नशा छोड़ने की प्रक्रिया को समझने और उस पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान थाना कलायत के एसएचओ एसआई जयभगवान, एएसआई ओमप्रकाश और एचसी सुनील की टीम ने कैंप में आए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीएसपी ललित कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज की उन्नति में भी बाधा बनता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


डीएसपी ने युवाओं से विशेष अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन ऐसे जनहितैषी प्रयासों को भविष्य में भी पूरा सहयोग देता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें