फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को नहीं दिया तलाक, दूसरे से कर लिया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के जिला नानकमत्ता के गांव गिधोर निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि वह कैथल के गांव खरकां में अपने चाचा के पास रहती थी। सात साल पहले चाचा ने उसका उसका विवाह गांव मांझला निवासी गुरमीत सिंह के साथ किया। उस समय वह नाबालिग थी। विवाह के बाद से उसका पति व ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके से दहेज लाने को लेकर उसे तंग किया जाने लगा। विवाह के बाद उसने दो बेटों को जन्म दिया। अब वह कई माह से मायके में रह रही है। पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने बताया कि अब उसे जानकारी मिली है कि उसके पति ने दूसरा विवाह रचा लिया है, जबकि पहली शादी को लेकर तलाक तक नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें