फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल आईटीआई में जिला महोत्सव कल से

Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि कैथल आईटीआई में तीन व चार नवंबर को जिला युवा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा दो नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत लोक गीत समूह, लोक नृत्य समूह, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला एकल व ग्रुप तथा लोक वाद्य यंत्र वादन एकल व ग्रुप प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए टीमें लगी हुई है और युवाओं में भी काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को उजागर करना और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को नकद इनाम दिया जाएगा तथा वे राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि जिला युवा महोत्सव में 8 कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इनमें कोई भी युवा जिसकी आयु 15 से 29 साल के बीच हो, वे इसमें भाग ले सकते है।
इसके लिए युवा या युवती किसी भी राजकीय आईटीआई से फार्म प्राप्त करके उसे संबंधित आईटीआई में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें