कैथल। राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने एडवोकेट गौरव सैन को संस्था की लीगल सैल का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।
इस मौके पर राह क्लब सिरसा के अध्यक्ष इंस्पेक्टर ध्यान सिंह, राह क्लब चरखी-दादरी के अध्यक्ष सोनू झीझरियां, राह क्लब करनाल के अध्यक्ष मास्टर अशोक शास्त्री, राह क्लब पंचकुला के अध्यक्ष सुनील बैनीवाल, राह क्लब नरवाना के उपाध्यक्ष डा. अमित सैन तथा राह क्लब हांसी के स्वास्थ्य प्रभारी डा. सुरेन्द्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरव सैन ने कहा कि वे प्रदेशभर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान करेंगे। संस्था की लीगल सैल के माध्यम से महिलाओं और बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर कानूनी जागरूकता शिविर और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। संवाद