कैथल। लेट हो रहे कुछ छात्र बुधवार को छात्राओं की बस में चढ़ गए तो विवाद हो गया। मामला डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों से संबंधित है। रोडवेज कर्मचारियों ने छात्रों को सफर से मना किया तो विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि छात्राओं के बस में यात्रा पर उतारू छात्रों और रोडवेज कर्मचारियों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि रोडवेज कर्मियों ने छात्रों को बस से उतार दिया। बताते हैं कि पुलिस तक नहीं पहुंचा। उधर, जीएम रोडवेज का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
बुधवार को कॉलेज में दो बसें छात्राओं को लेने पहुंची। बाद में एक बस छात्रों के लिए पहुंची। छात्रों का कहना है कि उनके लिए लगाई गई बस समय पर नहीं पहुंचती। इस कारण कुछ छात्र जबरन छात्राओं की बस में सवार हो गए। इस पर रोडवेज कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक बात पहुंच गई थी। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। इससे पहले भी राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने 20 मई को जाम लगाकर बस सुविधा की मांग की थी।
उधर, इस संबंध में जीएम रोडवेज अजय गर्ग ने कहा कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बसें संचालित हैं। लड़कियों की बस में लड़कों को चढ़ने से रोकना कर्मचारियों की ड्यूटी है। पता लगाया जाएगा कि पूरा क्या मामला है।