फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन राजौंद में दो समुदायों में विवाद, तीन घायल

विज्ञापन
Dispute between two communities in Rajound on the day of Holi, three injured - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। फाग के दिन दो समुदाय के बीच हुए झगड़े में तीन युवक घायल हो गए। जिनमें से एक को पीजीआई रेफर किया गया है। तनाव इतना बढ़ गया था कि रात को एसपी मकसूद अहमद ने राजौंद का दौरा किया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को फाग के दिन दोपहर के समय जींद रोड पर स्थित एक दुकान से सामान लेते समय हुए कुछ युवकों में विवाद में झगड़े में बदल गया। इसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर डंडे चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। इस दौरान डीएसपी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया और गश्त बढ़ा दी गई।
इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे फिर दोनों समुदाय के लोगों में झगड़ा हुआ। जिसमें एक समाज के संदीप, जोनी व जोगेंद्र घायल हो गए। घायलों में से संदीप को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिस कारण दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। देर सायं तक तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिलने पर एसपी मकसूद अहमद भी राजौंद पहुंचे। साथ ही जिले भर से पुलिस फोर्स राजौंद पहुंचीं। एसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि होली पर्व को लेकर गश्त जारी थी, जब जींद रोड पर पहुंचे तो वहां दो समुदाय के बीच विवाद चल रहा था, वहां लोगों को समझाबुझाकर घर भेज दिया गया था। शाम को दोनों समुदाय में विवाद होने पर एक समाज के तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति के बयान लेने के लिए पुलिस गई हुई है। उसके बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें