फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कमेटी चौक स्थित अग्रवाल युवा सभा कार्यालय में रविवार को अगवाल सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जयंती समारोह को और अधिक भव्य मनाया जाएगा। 22 सितंबर को सुबह 7 बजकर 15 बजे अग्रवाल युवा सभा कार्यालय में हवन होगा। इसके बाद कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।
इसी क्रम में 26 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भाई उदय सिंह किला से शुरू होकर कमेटी चौक तक जाएगी। इसमें कलश यात्रा, आकर्षक झांकियां, पुष्प वर्षा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इस मौके पर विधायक सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी उपस्थित रहेंगी। प्रधान ने बताया कि 27 सितंबर को शाम पांच बजे से भाई उदय सिंह किला में भव्य हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें