फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुकुल ऑफ एक्सीलेंस में योग शिविर 22 से

Mon, 22 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड । गुरुकुल ऑफ एक्सीलेंस पबनावा में नवरात्रों के शुभ अवसर पर योग शिविर आयोजित किया जाएगा। गुरुकुल के चेयरमैन बलिंद्र आर्य ने कहा कि इस योग शिविर में स्वामी संपूर्ण आनंद सरस्वती 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक योग एवं प्राणायाम करवाएंगे। इस योग शिविर का समय सुबह 5 बजे से 7:30 तक व शाम को 4 बजे से 6:30 तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुकुल ऑफ एक्सीलेंस के बच्चों के अलावा दूसरे स्कूल के बच्चे तथा ग्रामीण इस योग शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकते है। बलिंद्र आर्य ने कहा कि आज हमारा शरीर बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है जिसकी वजह है कि आज का जो हमारा खान-पान है वह बिल्कुल खराब होता जा रहा है। फसलों व सब्जियों में अधिक कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण हम बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। इसलिए हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम के द्वारा बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों के अलावा अन्य ग्रामीणों का भी आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें