फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल मार्ग पर जर्जर सड़क चालकों के लिए परेशानी का सबब

Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से करनाल मार्ग पर जर्जर हुई सड़क वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ग्रामीण और वाहन चालकों का कहना है कि कैथल से करनाल वाया पूंडरी निसिंग और वाया ढांड के रास्ते की सड़क कई स्थानों से टूटी है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि सड़क में बने गहरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे है। इस सड़क पर कई स्कूल भी है, जहां बच्चों का प्रतिदिन स्कूल आना जाना लगा रहता है। कई बार तो बच्चे साइकिल से गिर चोटिल भी चुके हो चुके हंै।
विज्ञापन


बारिश में तो सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है, जिससे दुर्घटना का अधिक अंदेशा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई सड़क को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग के कार्यालय में बार-बार चक्कर लगा चुके है। हर बार अधिकारियों का एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें टूटी हुई सड़क से निजात दिलाई जाए। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन उनका रटा रटाया जवाब है कि जल्द ही सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से पहले जवाब मिलता था कि चुनाव आचार संहिता है और आचार संहिता हटने के बाद भी नतीजा सिफर है। ऐसे में नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि कैथल से करनाल जाने वाली दोनों सड़कों को जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने जल्द ही ठीक नहीं करवाया तो प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस पर एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि टूटी सड़क को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें