फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खस्ताहाल सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, बारिश में हालात बदतर

विज्ञापन
राजौंद-बीर बांगड़ा मार्ग पर के बाद सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामीण।
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद से गांव बीर बांगड़ा को जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। सड़क इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद हालात और भी गंभीर हो गए हैं, जगह-जगह पानी भरने से कीचड़ और गड्ढों ने परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि असंध रोड से लेकर राजौंद थाना तक सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। रोजाना इसी मार्ग से गांव के लोग राजौंद आते-जाते हैं जिनमें स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हैं। ऐसे में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों का रोजगार राजौंद में ही है जिससे उन्हें प्रतिदिन इस सड़क से गुजरना पड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। समस्या के लिए लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और जल्द समाधान की मांग की जा रही है।

राजौंद-बीर बांगड़ा मार्ग पर के बाद सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें