फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से दो दिन जिले में धनखड़

Fri, 12 May 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि शुक्रवार व शनिवार को दो दिन तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कैथल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ हर विधानसभा में चार से पांच घंटे बिताएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान है। इसी कारण हलका अनुसार कार्यकर्ताओं से मुलाकात का अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गुहला हलका व दोपहर बाद कैथल हलका के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष संवाद करेंगे। इसमें पन्ना प्रमुख, त्रिदेव स्तर से लेकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय संगठन स्तर में कार्यरत कार्यकर्ताओं से अलग-अलग दौर की बातचीत होगी।

उन्होंने बताया कि 13 को पूंडरी और कलायत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ वह संवाद स्थापित करेंगे। वह हर विधानसभा में चार से पांच घंटे तक प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि इस दौरे को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर विशेष उत्साह है। इस अवसर पर जिला प्रभारी वेदफूला एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी भीमसेन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधू, रामपाल राणा, मनीष कठवाड़ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें