फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीधी बिजाई करने वालों को मिलेंगे प्रति एकड़ चार हजार

Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपमंडल कृषि अधिकारी कैथल डॉ. सतीश कुमार नारा के मार्गदर्शन में गांव टीक में किसान जागरूकता शिविर लगाया। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. जगबीर सिंह लांबा ने किसानों को जल संरक्षण व मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम का महत्व बताते हुए व धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित किया। जो भी किसान धान की सीधी बिजाई करेगा उसको 4000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाकर धान की सीधी बिजाई के लिए 30 जून 2023 तक पंजीकरण करना होगा तभी किसान को लाभ दिया जाएगा। सूखा विधि से बिजाई करने पर बिजाई के तुरंत बाद किसान पानी लगा दें और 2-3 दिन बाद जैसे ही खेत पांव रखने लायक हो जाए तो 1.5 लीटर पेंडामेथलीन (30 प्रतिशत ईसी) या 50 ग्राम टोपस्टार को 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। तर बत्तर विधि से धान की बिजाई करने के तुरंत बाद ही किसान भाई 1.5 लीटर पेंडामैथलीन (30प्रतिशत ईसी) का स्प्रे करें। किसान स्प्रे करते हुए एक बात का ध्यान अवश्य रखें स्प्रे पंप की नोजल साइड में या पीछे की तरफ ही रखें ताकि किए हुए स्प्रे पर पांव न रखा जाए और दवाई की परत बनी रहे। धान की सीधी बिजाई, मेरा पानी मेरी विरासत सभी स्कीम मेरी फसल मेरा ब्यौरा माध्यम से अप्लाई होंगी। सभी किसान मुरब्बा व किल्ला नंबर ध्यान से भरें। एटीएम मनदीप ने किसान को बताया कि रसायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से रसायनिक खादों और दवाइयों से हमारी पशुधन की सेहत व मिट्टी की सेहत पर कैसे प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों को प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ जीवामृत जीवामृत नीमस्त्र बनाने की विधि तथा यह किसी किस तरह काम करते हैं। इसके बारे में किसानों को जागरूक किया। विनय कुमार एटीएम ने बताया मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत जो किसान धान को छोडक़र अन्य फसलें लगाएगा उसके लिए किसान को 7000 रुपये प्रति एकड़ की दर से राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों का उत्पादन करना होगा। इन वैकल्पिक फसलों में कपास, मक्का, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द सोयाबीन, ग्वार, तिल, मूंगफली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें