फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड की कृतिका ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 02 Sep 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल की छात्रा कृतिका ने अंबाला छावनी में आर्मी अटैचमेंट शिविर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि कृतिका ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, वालीबाल में रजत पदक, बास्केटबॉल में रजत पदक एवं इंसास बंदूक से फायरिंग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ सर्वश्रेष्ठ फायर अवार्ड को अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंतो पैंगिंग एसएम व स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी।

एनओ लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह गढ़वाल ने बताया कि यह शिविर 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी ने लगाया था। इसमें 214 रॉकेट रेजिमेंट अंबाला छावनी ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर नियमित थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना को
विज्ञापन


यूनिटों, जलपोतों, स्थापनाओं, संस्थानों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर के कार्मिकों की संलग्नता का राष्ट्रीय स्तर का शिविर है। उन्होंने कहा कि सार्जेंट कृतिका ने इस शिविर में अपनी यूनिट 10 हरियाणा बटालियन का पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ निदेशालय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें