फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जुलानीखेड़ा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सोमवार का दिन गांव जुलानीखेड़ा के लिए विकास कार्यों को समर्पित रहा। गांव में 5 लाख रुपये की लागत से बनी नई गलियों का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने किया। इसके साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का भी लोकार्पण किया गया।

सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव और शहर, दोनों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जुलानीखेड़ा की गलियां काफी जर्जर अवस्था में थीं। उनके पुनर्निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव का स्वरूप भी बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में शेड न होने के कारण विद्यार्थियों को सर्दी, गर्मी और बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब शेड बनने से सुबह की प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर होगा। विद्यार्थियों को बैठने और विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति सैनी ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहयोग से विद्यालय में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम भी स्थापित कराया गया है, ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिल सके।



उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जंगीर सिसला, कुलदीप चौशाला, चेयरमैन बलजीत सिंह, जोरा राम ढुल, मेवा राम बिढाण और लीला राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें