फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देशी घी की गुझिया सबसे ज्यादा मांग

Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली हो और गुझिया न हो, ऐसा संभव है? आपका जवाब नहीं होगा। जी हां, होली पर सबसे ज्यादा डिमांड गुझिया की होती है। बाजार में भी गुझिया की बिक्री ज्यादा हो रही है। दरअसल, समय का अभाव होने से लोग इन्हेें खरीदना पसंद करते हैं। इस समय देसी घी से बनी गुझिया की सबसे ज्यादा मांग है।

गुजिया को शुद्ध देसी घी, मावा (खोया), सूखे मेवे आदि से तैयार किया जाता है। दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की गुजिया तैयार कर रहे हैं। सबकी अपनी-अपनी विशेषता है। जैसे ड्राई फ्रूट्स गुझिया और केसर गुझिया, जिनका स्वाद लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन


गुझिया के अलावा बालूशाही, सट्ट, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और पेड़े जैसी मिठाइयां भी खूब बिक रही हैं। विशेष रूप से देसी घी और शुद्ध मावे से बनी मिठाइयों की मांग अधिक है, क्योंकि लोग पारंपरिक स्वाद और शुद्धता को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही नमकीन और अन्य स्नैक्स की बिक्री भी जोरों पर है, जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है।

नोता चौक स्थित दुआ मिष्ठान भंडार के संचालक नितिन दुआ के अनुसार होली के त्योहार पर लोग तरह तरह की मिठाइयों की खरीदारी कर रहें हैं और विशेष रूप से देसी घी की गुजिया, केसर गुझिया, शुद्ध मावे की मिठाइयां, बालूशाही और सूत के लड्डू, ड्राई फ्रूट्स और जिनका स्वाद लोगों को खूब भा रहा है। ओर इनकी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


श्री श्याम बीकानेर स्वीट्स के दुकानदार संजय ने बताया कि इस बार लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके अनुसारग्राहक मुख्य रूप से गुजिया, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और पेड़े की मिठाइयां खरीद रहे हैं। अब तक उनकी दुकान पर लगभग तीन क्विंटल मिठाइयों की बिक्री हो चुकी है। मिठाइयों की खरीदारी से से दुकानदार खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें