फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से फंड वसूली की जांच करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से फंड वसूली के मामले की शिक्षा विभाग की ओर से जांच की जाएगी। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलायत के इस स्कूल में जानकारी सामने आई है कि सुविधाओं के लिए छात्राओं से फंड वसूली की गई है। इस पर अभिभावक और समाजसेवी संगठन जब स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब देने की बजाए उनके प्रति किसी तरह की जवाब देही न होने का तर्क दे डाला। इस पर स्कूल के बजट से जुड़े पूरे मामले की स्टेट विजिलेंस से जांच करवाने की मांग प्रदेश मुख्यमंत्री से की गई।
कई अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में धरातल पर कार्य पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंध कमेटी का गठन किया है। इसके माध्यम से जो कार्य अब तक किए गए हैं, उसका पुख्ता विवरण पक्के बिलों सहित रिकार्ड में इंद्राज करना जरूरी है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग की और से स्कूलों में बेहतर सुविधाएं जुटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी छात्र-छात्रा से निर्धारित की बजाए अतिरिक्त फंड नहीं लिया जा सकता। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विभिन्न फंडों को लेकर मामला उनके संज्ञान में मीडिया के माध्यम से आया है। वे पूरे मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें