फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का जल्द होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका से यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की सैद्धांतिक मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दे दी है। यूपी और उत्तराखंड जाने के लिए यह एक्सप्रेस-वे नए विकल्प के रूप में सामने आएगा। यह जानकारी विधायक ईश्वर सिंह ने दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी हरियाणा का नेकलेस होगा। इससे पूर्व कैथल जिले में तीन नेशनल हाइवे बन चुके हैं। इनमें हिसार-चंडीगढ़ वाया कैथल, इस्माइलाबाद-नारनौंद हाइवे के अलावा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जम्मू से कटरा नेशनल हाइवे भी कैथल जिले की सीमा से होकर गुजरेगा। अब नया एक्सप्रेस-वे स्वीकृत होने के बाद जिले के चारों ओर नेशनल हाइवे की कनेक्टिविटी हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार की ओर से इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। विधायक ने कहा कि जब वे सांसद हुआ करते थे, तभी से इस मार्ग की मांग लंबित थी। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चीका क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से और भी अधिक उभरकर सामने आएगा। व्यापारियों के साथ-साथ किसानों व प्रत्येक वर्ग को आवागमन की और बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यूपी व उत्तराखंड जाने का लोगों को सीधा रास्ता मिलेगा, जिससे उनके समय की भी बचत होगी। उत्तर भारत के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी होगी और इसके साथ-साथ कई कस्बे भी इस एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। इन कार्यों की मंजूरी के लिए विधायक सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
बाक्स
मालवा क्षेत्र से जुड़ेगा चीका
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि चीका से समाना होते हुए संगरूर तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चीका क्षेत्र मालवा क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा और चीका में विकास के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी नए अध्यायों का सूत्रपात होगा। दोनों एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चीका की कनेक्टिविटी सीधा मालवा क्षेत्र के साथ-साथ यूपी व उत्तराखंड के साथ हो जाएगी।चीका क्षेत्र को आवागमन के दृष्टि से और बेहतर बनाने के लिए एक दूरगामी योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। पीढ़ल से टटियाना तक बनने वाले बाईपास निर्माण के लिए रजिस्टरी का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इस बाईपास का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें