फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटी पुलिया के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल बस स्टैंड के नजदीक भूमिगत रजवाहे की टूटी हुई पुलिया के विरोध में ग्रामीणों ने संबोधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। ग्रामीण भाग सिंह, नाथू राम, डॉ. मेहर सिंह, दलबीर, कर्मबीर, जयसिंह, अजय, सुभाष, जसमेर ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजर रहे रजवाहे की पुलिया काफी दिनों से टूटी हुई है। पुलिया टूट जाने से वहां गहरा गड्ढा बना हुआ है जो दिनरात हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गड्ढे में गिरकर सैंकड़ों ग्रामीण चोटिल हो चुके है, लेकिन संबंधित विभाग कुछ नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि लगता है उसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। लोगों ने कहा कि इसको ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है। हर बार अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि शीघ्र ही आपकी समस्या हल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के स्थान पर बने गड्ढे के आसपास संबंधित विभाग ने कोई संकेत चिह्न भी नही लगाया है जिसे देखकर वाहन चालक सुरक्षित निकल जाएं। उन्होंने कहा कि आसपास के दुकानदारों ने गड्ढे के पास अस्थायी तौर पर क्रेट आदि रखी हुई है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि पुलिया को ठीक न किया तो सड़कों पर उतरेंगेे।
विज्ञापन


दूसरी ओर नहर एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत बत्तान ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर टूटी हुई पुलिया को आज ही ठीक करवा दिया जाएगा। समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें