फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में किसानों, युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
16-कैथल। लघु सचिवालय में धरनेद पर बैठे हुए किसान। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। अग्निपथ योजना के विरोध में किसानों और युवाओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर इस योजना को वापस लेने की मांग की। बाद में उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीसी संगीता तेतरवाल को सौंपा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के प्रांगण में सुबह करीब 10 बजे से किसान और युवा एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निपथ योजना युवा विरोधी है। इसके अनुसार युवा महज चार साल तक नौकरी कर सकेगा। इसके बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे और उन्हें फिर संघर्ष करना पड़ेगा। यह भी कहा कि युवा फौज में भर्ती होने के लिए 10 वर्ष की उम्र में तैयारी शुरू कर देता है लेकिन अग्निपथ योजना में भर्ती होने पर चार साल में वह मेहनत पूरी नहीं हो पाएंगी। इसलिए नौकरी की तय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार ने यह फैसला तुरंत नहीं लिया तो युवाओं व किसानों की और से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आरोप लगाया कि तीन सालों से सेना में भर्ती नहीं हो रही है इसलिए बहुत से युवाओं की उम्र निकल गई। सरकार की तरफ से सेना में भर्ती होने की आयु में तीन साल तक की बढ़ोतरी की जानी चाहिए ताकि उन्हें मायूस न होना पड़े। सेना में जवानों की पक्की नौकरी के तहत भर्ती किया जाए। पिछले नियम से ही नियमित भर्ती की जाए। यह भी मांग की कि सेना में पदों को बढ़ाया जाए और जिन युवाओं ने सभी तरह परीक्षा पास कर ली है उन्हें तुरंत नौकरी पर रखा जाए। अग्निपथ की योजना को तुरंत रद किया जाए। सेना की पिछली रुकी भर्तियों को पूरा किया जाए। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवाओं के केस वापस लिए जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई भरत सिंह बेनीवाल, महेंद्र सिंह, सुखपाल, रतन मान, बलराज सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह व गुरुदेव बदसुई ने की। संचालन भगत सिंह, रमेश, जरनैल सिंह व जयप्रकाश शास्त्री ने किया। इस मौके पर सतपाल दिल्लो वाली, जय भगवान, हरफूल सिंह कलायत, नीतू, बलवान पाई, अश्वनी सत्यवान, नानक सिंह, प्रताप सिंह, गुरनाम सहारण, जसवंत सिंह व ओम प्रकाश करोड़ा मौजूद रहे।
कलायत में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कलायत। अग्निपथ योजना रद करने की मांग के लिए भाकियू ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला संयोजक गुरुनाम सिंह सहारण ने बताया कि इसमें सेना में पहले की तरह से स्थायी नियुक्तियां करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सरकार ने सेना में 87 हजार स्थायी नियुक्तियां की थीं। नई योजना में पहले साल में केवल 46 हजार नियुक्तियां की जा रही हैं और आने वाले दो साल में दो लाख नियुक्तियां करने का दावा सरकार ने किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहारण रामगढ़ ने कहा कि अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से रद किया जाए। युवाओं को सामान्य भर्ती में आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाए। योजना का विरोध करने वाले युवाओं के खिलाफ बनाए गए सभी मामले रद किए जाएं और गिरफ्तार किए गए युवाओं को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। इस मौके पर प्रीतम सिंह, सलिंद्र कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह व कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें