फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल रोड पर एलिवेटेड पुल और अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
रेल यात्री कल्याण समिति बैठक करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति की बैठक रविवार को सनातन धर्म मंदिर में प्रधान बलवंत सिंह जाटान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करनाल रोड रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने और रेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। समिति ने हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को वाया कैथल चलाने की मांग भी उठाई, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिल सके।
प्रधान बलवंत सिंह जाटान और चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे फाटकों पर बार-बार लगने वाले जाम से शहरवासियों को परेशानी होती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए एलिवेटेड पुल बनाने की मांग की गई थी, लेकिन जगह की कमी का हवाला देकर निर्माण टालना समझ से परे है। ज्ञानचंद भल्ला और रामकला जांगड़ा ने करनाल रोड पर उचाना की तर्ज पर अंडरपास और जींद रोड पर नए बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकुमार गर्ग और जिले सिंह कठवाड़ ने नरवाना से कुरुक्षेत्र तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने का सुझाव दिया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो अन्य संगठनों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रेल रोकने का कदम भी उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें