फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने हिसार को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
35-कैथल। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता दिल्ली की टीम को ट्राफी प्रदान करते हु? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। विद्या वुमैन क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बृहस्पतिवार को दिल्ली ने हिसार को 71 रन से हराकर खिताब जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पूजा सिंह को मिला।
विज्ञापन

खालसा क्रिकेट अकादमी में बुधवार को दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी। दिल्ली की टीम ने 25 ओवरों में एक विकेट खोकर 135 रन का स्कोर बनाया। ओपनर बल्लेबाज अवलीन कौर ने 64 और निधि माटो ने 38 रन बनाए। जवाब में हिसार की टीम 16.2 ओवर में महज 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की गेंदबाज माही चौहान ने चार ओवरों में महज पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए। गेंदबाज पूजा सिंह ने चार ओवर में 15 रन और प्रियंका मिश्रा ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए।
मैच में दिल्ली की कप्तान पूजा सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इस प्रतियोगिता में बेस्ट विकेट कीपर व बेस्ट फील्डर मोनिका शर्मा, बेस्ट बॉलर आरती, बेस्ट बैट्समैन सुनीता बिश्नोई, वुमैन ऑफ द सीरीज पूजा सिंह रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खालसा क्रिकेट अकादमी के संचालक डॉ. विकास गुप्ता व डा. अग्निव्रत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम व रनर अप रही टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की आयोजन समिति केेेे सदस्य रामभज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के संचालन में क्रिकेट अकादमी के सदस्यों का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर खालसा स्कूल के प्रबंधक बलजिंद्र शर्मा, अनिल कुंडू, पूनम, पूजा व नरेंद्र कुंडू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें