फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय परिवारों को योजनाओं के लाभ में देरी बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों पर तुरंत लें फैसला : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा सेतु कैंपों और मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों में आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लें और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एडीसी सुशील कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न खंडों, निकायों और गांवों में आयोजित सेवा सेतु कैंपों एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों में प्राप्त आवेदनों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कोई भी अंत्योदय परिवार पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं अधिकारी
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा कर उनका समयबद्ध निपटारा किया जाए। जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


पोर्टल पर नियमित अपडेट करें आवेदनों की प्रगति
एडीसी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई और उनकी प्रगति को नियमित रूप से संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें