बिजली का करंट लगने से कौल में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है। ढांड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कौल गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका भाई रामफल रविवार की सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। परिवार के अन्य लोग भी खेत में स्प्रे कर रहे थे। इस दौरान रामफल जैसे ही ट्यूबवेल के कमरे में गया और उसने बिजली के ग्रिप निकाले तो करंट की चपेट में आ गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वह बेहोश जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।