फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो की मौत, 25 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चार दिनों से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक गुलियाणा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हिसार के जिंदल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गांव मुन्नारेहड़ी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शनिवार को कोरोना संक्रमण के 25 केस सामने आए। 76 कोरोना संक्रमित मरीजों ने महामारी को मात दी। जिले में कोरोना संक्रमण के 554 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित लोगों में से 498 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, नौ मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक एल्केमिस्ट मोहाली में, तीन का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ में 20, सिग्नस अस्पताल में 10, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में आठ, सेंट्रल अस्पताल हिसार में एक, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में दो, अग्रवाल अस्पताल में एक और राजेंद्रा अस्पताल में एक मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 14 हजार आठ कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 90 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है। जिले मेें अब तक 15 लाख 60 हजार 385 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को 2960 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें