फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 संक्रमितों की मौत, 94 नए मामले

विज्ञापन
Death of 4 infected, 94 new cases - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण कर रहा है। रविवार को जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 94 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। मात्र एक ही दिन में जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर में 0.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई। जिले में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही दिन में चार संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। मृतकों में से एक व्यक्ति गांव किठाना का, एक हुडा सेक्टर-19 का, एक महादेव कॉलोनी तो एक नानकपुरी कॉलोनी का निवासी है। मृतक चारों व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेट कर वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिनकी मौत हो गई। चारों व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताए गए हैं।
विज्ञापन

नानकपुरी कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति 21 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया। संक्रमित होने के साथ यह व्यक्ति निमोनिया व हाइपरटेंशन से पीड़ित बताया गया और मौत हो गई। गांव किठाना निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और शाह अस्पताल में वेंटिलेटर पर उसकी मौत हो गई। व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित बताया गया है।
तीसरा सेक्टर 19 निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति 24 अप्रैल को संक्रमित मिला, जिसे गंभीर हालक के चलते पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में आइसोलेट किया गया। 25 को व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति शुगर से पीड़ित भी बताया गया है।
विज्ञापन

वहीं चौथा मृतक महादेव कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति है। उसे पहले निमोनिया था और 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 90 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 6469 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5851 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। रविवार को 101 व्यक्ति ठीक हुए। इस समय जिले में 528 एक्टिव केस हैं।
रविवार को जिले में 34 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। 1359 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के टीके लगाए गए। इनमें से पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1078 रही। वहीं दूसरा टीका 281 व्यक्तियों ने लगवाया।
जिस गति से जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन भी लगातार बढ़ रहे हैं। 28 फरवरी तक जिले में जहां कंटेनमेंट जोन पहले से घटकर केवल 54 रह गए थे, अब फिर इनकी संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अब कंटेनमेंट जोन 1094 हो गए हैं। जिले में मौजूद कुल एक्टिव केसों में से 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग खुद को होम आइसोलेट करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस समय जिले में 421 व्यक्ति घरों में आइसोलेट हैं। वहीं अस्पतालों में केवल 107 व्यक्तियों को आइसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक जिलेवासी को नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिक बिना कार्य अपने घरों से बाहर न निकलें। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाकर विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें