फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Fri, 28 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोलू माजरा गांव में बुधवार रात के समय एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। इस व्यक्ति की मौत ट्रैक को पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। इससे उसके शरीर के ऊपर से गर्दन कट गई और बाकी हिस्से भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव अरनेचा निवासी ज्ञानी राम के रूप में हुई है, जो दिमागी रूप से परेशान बताया गया है।जीआरपी चौकी कैथल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान कर ली गई। उसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया।

शव काे पोस्टमॉर्टम के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ज्ञानी राम कई बार इस ओर घूमने के लिए आता था। बुधवार को भी वह घर से बताए बिना इधर आ गया था। उन्होंने रात के समय उसके घर न लौटने पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग पाया। सुबह पुलिस ने घटना के बारे में सूचना दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें