फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कल्लर माजरा में कहासुनी में किया जानलेवा हमला

Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कल्लर माजरा गांव में आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। चीका थाना पुलिस ने 12 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लाठी, डंडे, पंच, गंडासी व तेजधार हथियार लेकर हमला करने पहुंचे थे। थाने में दी शिकायत में कल्लरमाजरा डेरा बाजीगर निवासी अमर सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने घर से डिपो पर राशन लेने के लिए गया था। उस वक्त गांव का ही रहने वाला महाबीर अपनी गाड़ी लेकर निकल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि महावीर गाड़ी खड़ी करके उसे अपशब्द कहने लगा। इसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। बताया कि, कुछ समय के बाद महाबीर अपने साथ हरपाल सिंह, कृपाल सिंह और 15 से 16 लोगों के साथ लाठी, डंडे, पंच, गंडासी व तेजधार हथियारों सहित उसके पास आया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य बचाव में आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो हमलावर आरोपी मौके से भाग गए। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें