कैथल। आज गांव ग्योंग में संदीप नाम के युवा की सगाई होनी थी। परिवार में खुशियां फैली हुई थीं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सगाई से एक दिन पहले उसका शव ही घर पहुंचा। इसके कारण पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्योंग गांव निवासी संदीप गुरुग्राम के मानेसर में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को ही उसकी सगाई होनी थी। वह मानेसर से लौटने वाला था लेकिन बुधवार की रात वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गुरुग्राम गया था। जहां उसने केक काटते हुए वीडियो भी उसे कॉल करके दिखाया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि रात को उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें उसकी भी मौत हो गई।
उधर, मृतक संदीप के शव को वीरवार को गांव में लाया गया। जहां उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुशियों की जगह परिवार में मातम का माहौल है। गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने उसे अंतिम विदाई दी।