कैथल। सोलू माजरा गांव में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। ढांड थाना प्रभारी रेखा रानी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल, कैथल भेजा गया। पुलिस का अनुमान है कि मृतक प्रवासी मजदूर हो सकता है, जो काम की तलाश में इस क्षेत्र आया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद