फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुत्ते पकड़ने का अभियान न चलाने पर डीसी ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में निविदा जारी होने के दो माह बाद भी लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान अभी तक शुरू नहीं किया गया है। डीसी अपराजिता ने इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने बताया कि अब तक अभियान क्यों शुरू नहीं किया गया और कहां पर दिक्कत आ रही है, इन सबकी जानकारी अधिकारियों से बैठक कर मांगी जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले कुत्ते पकड़ने के लिए निविदा जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 1650 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से एजेंसी को राशि दी जानी है, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी नगर परिषद एजेंसी से काम लेने में कमजोर साबित हो रहा है। लोगों को रोजाना कुत्ते काट रहे हैं और लोग टीका लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 15 केस कुत्ते काटने के आ रहे हैं। नगर परिषद नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार उदासीन बना हुआ है। हालांकि डीसी के संज्ञान में मामला आने पर कार्य में तेजी आने की आस जगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें