फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आहूं में रात्रि प्रवास कर डीसी ने सुनीं समस्याएं

Fri, 25 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/ढांड। गांव आहूं में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर डीसी प्रीति ने संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने गांव में कराए गए तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। जांबा ने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर रुझान बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लागत कम आती है, बल्कि फसलें बीमारियों से भी बची रहती हैं।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि रात्रि प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे और जमीनी समस्याएं बेहतर ढंग से समझी जा सकें।

कार्यक्रम के अंत में डीसी प्रीति ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें दोपहिया वाहन न चलाने की नसीहत दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और एक सभ्य समाज के निर्माण में योगदान दें।

जमीन विवाद, सफाई, बिजली जैसी समस्याएं सामने आईं

ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष प्रमुखता से जमीन विवाद, छत के ऊपर से गुजरती बिजली की तारें, पेयजल संकट, सफाई कर्मचारियों की कमी, शस्त्र लाइसेंस की मांग और जल निकासी जैसे मुद्दे उठाए। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत पात्र ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें