फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप और रामपाल को कागजों में लग गया टीका

विज्ञापन
Dalip and Rampal got vaccine in the record - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल में कोरोना टीकाकरण में बड़े गोलमाल का मामला सामने आया। यह मामला जब उजागर हुआ जब गांव के ही दलीप व रामपाल कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने सीएचसी कौल में पहुंचे। दलीप ने स्वास्थ्य कर्मियों पर वैक्सीन घोटाला के आरोप लगाते हुए बताया कि वे पहली बार वैक्सीन टीकाकरण करवाने अस्पताल गए, लेकिन कर्मियों द्वारा जवाब दिया गया कि आप को टीका लग चुका है। जो आनलॉइन रिकॉर्ड में पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण हो रहे गोलमाल को शर्मसार घटना बताया। दलीप पुत्र रामकिशन निवासी कौल आधार संख्या 409730634028 है व रामपाल निवासी कौल आधार संख्या 479480805925 है इन्होंने विभाग पर फर्जी टीकाकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर उनके नाम की वैक्सीन गई तो कहां गई? कर्मचारियों का यह गोलमाल सरकार एवं जिला प्रशासन के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन से कोविड-19 टीकाकरण में हो रहे फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जब इस बारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के एसएमओ डा. अजय शेर से फोन पर बातचीत का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। ऐसा क्यों हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें