Sivan Panchayat Samiti received Deendayal Upadhyay Panchayat Empowerment Award
- फोटो : Kaithal
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सीवन पंचायत समिति को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है, जोकि जिले के लिए गर्व की बात है। इस अवार्ड के तहत स्मृति चिन्ह और 25 लाख रुपये की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से पुरस्कार पाने पर पंचायत समिति को बधाई दी और ऑन लाईन 25 लाख रुपये की राशि सीधा खाते में हस्तांतरित की।
डीसी सुजान सिंह लघु सचिवालय के हाल में सीवन पंचायत समिति को मिले पुरस्कार की शील्ड को एसडीएम संजय कुमार, बीडीपीओ रोजी को सौंपने के दौरान बोल रहे थे। स्वामित्व योजना के तहत पांच लाभार्थियों को भी मालिकाना हक की डीड भी दी गई।
इससे पहले पीएम मोदी ने ऑनलइान पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी पंचायत समितियों को बधाई दी और देश डीसी ने कहा कि सीवन पंचायत समिति को पुरस्कार मिलना बड़ी खुशी की बात है, जिसके लिए सभी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। समिति द्वारा किए गए कार्यों के लिए पूरे देश में सीवन पंचायत समिति का नाम गूंजा है। पंचायत समिति द्वारा जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों व अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़े क्रियाकलापों में कार्य करने पर सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है।
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार जिला को लाल डोरा मुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत जिला में 21गावों के 2 हजार 879 लाभार्थियों को मालिकाना हक के रूप में डीड दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला के 259 गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जल्द ही सभी लाभार्थियों को मालिकाना हक देकर जिला को लाल डोरा मुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ रोजी, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।