फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का आरोपी लेकर कैथल पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता के भतीजे संजय तंवर के घर हुई डकैती में शामिल आरोपी नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर को पुलिस कैथल लेकर पहुंची है। आरोपी के पुलिस ने पहले प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी से पूछताछ के बाद शुक्रवार को घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 21 अप्रैल को उसे पकड़ा था। तभी जानकारी मिलने पर सहारनपुर पुलिस ने कैथल पुलिस को सूचित कर दिया था। इसके बाद सीआईए-वन की टीम सहारनपुर पहुंच गई थी। आरोपी योगेंद्र ने मार्च 2021 में सहारनपुर में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां की पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 को कैथल में डकैती की घटना को अंजाम देकर नेपाल फरार हो गया था।
गौरतलब है कि शहर के करनाल रोड स्थित अजय मार्केट से भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय तंवर के घर पर एक करोड़ 28 लाख की डकैती की वारदात में आरोपी शामिल था। घर पर काम करने वाले नेपाली नौकर ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। सिविल लाइन थाना में आरोपी नौकर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। डकैती की घटना 18 फरवरी 2022 की रात को हुई थी।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को लेकर पहुंची है। उससे पूछताछ जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें