फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शिमला से भाणा मार्ग पर अज्ञात लोगों ने काटे हरे-भरे वृक्ष

विज्ञापन
09-कलायत। शिमला-भाणा मार्ग पर काटे व जलाए गए हरे भरे वृक्ष। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला से भाणा मार्ग पर अज्ञात लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के हरे-भरे पेड़ काट लिए। इनमें सफेदा, कीकर, शीशम, ढाक और अन्य प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। इतना ही नहीं पीपल के पेड़ को भी काट डाला। मामले में एसडीएम ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

दरअसल, वृक्षों को खुर्द-बुर्द करने का राज उस समय उजागर हुआ, जब उक्त मार्ग पर वृक्ष न दिखने पर सामाजिक संगठनों ने खोजबीन की। इस दौरान काटे गए वृक्षों के अवशेष ढांपे और जले मिले। वहीं सिरसा ब्रांच नहर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में हरे-भरे वृक्षों को खुर्द-बुर्द करने की शिकायत किसान और सामाजिक संगठन कर रहे हैं। प्रीत जगदेवा, कृष्ण कुमार, साहिल व सुरेंद्र कुमार ने मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कलायत एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बड़े पैमाने पर वृक्ष कटाई की जांच की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें