19-कैथल जिला स्तरीय ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे।
- फोटो : Kaithal
कैथल। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर बृहस्पतिवार देर रात ओपन जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 20 में किया। इसमें जिलेभर के 138 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें छह वर्ष आयु वर्ग के तहत युवांश अव्वल रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज कमल ढांडा ने किया। जिला रोलर स्केटिंग के सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में छह वर्षीय, आठ वर्षीय, 10 वर्षीय व 16 वर्षीय आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन की अध्यक्षता अर्बन स्टेट रेजिडेंट वेलफेयर संघ के प्रधान देवेंद्र सहारण ने की। प्रतियोगिता के समापन पर उपप्रधान सुनील गिरधर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
ये रहे परिणाम
छह वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान युवांश गोयल, दूसरा स्थान अदबजोत व तीसरे स्थान पर अर्जुन ने बाजी मारी। आठ वर्ष आयु वर्ग में रूही, समर्थ व यावही चौधरी प्रथम, आशी, स्पर्श व वंशिका द्वितीय, मायरा व चिराग तृतीय रहे। 10 वर्ष आयु में नीरव, बलराम, शिवेन व रितिका प्रथम, कोविद, कनव व शिवम गुलाटी द्वितीय व अध्ययन व अग्रिम तृतीय रहे। 16 वर्ष की आयु वर्ग में बीजेंद्र, गोरांश व आशिता प्रथम, कार्तिक, सक्षम व आइसा द्वितीय व ध्रुव, प्रदुमन व आयुशी तृतीय स्थान पर रहे।
20-कैथल। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज?- फोटो : Kaithal