फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Crowds gathered in the markets on Choti Diwali, lots of decoration items sold - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
रोशनी के त्योहार दिवाली ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है। त्योहार को खास बनाने के लिए बुधवार को हर कोई घर में नया सामान लाने के लिए खरीदारी में जुटा नजर आया। वहीं इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के लिए एक से एक स्कीम, ऑफर और छूट पेश किए गए हैं। इसका लाभ लेने के लिए देर रात तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। गौरतलब है कि शहर के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई थी। आम दिनों से अतिरिक्त दुकानें भी सजाई गईं हैं। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती, दीये, झालरें, फूल, मिट्टी के श्री गणेश-लक्ष्मी, कुबेर की मूर्तियां, खील, खिलौने, उपहार अन्य सजावट का सामान और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा कपड़े और ऑटोमोबाइल शॉप पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। ऐसे ग्राहक जिन्हें धनतेरस पर वाहनों की डिलीवरी नहीं मिल पाई है, वो दिवाली पर वाहन घर लाकर पूजन करेंगे।
झालरों के बाजार में रही तेजी-महिलाओं ने छोटी दिवाली की संध्या पर वंदनवार से घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स की लडिय़ों की जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बाजारों से तरह-तरह के वंदनवार, प्रवेश द्वार के लिए झालर, छतों और दीवारों को सजाने के लिए चमकदार आइटमें, तरह-तरह के पोस्टर, रंग बिरंगी पट्टियां फूलों के साथ-साथ कृत्रिम मालाओं की खरीदारी की। इसके अलावा दरवाजों, अलमारी की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

दिवाली पर गिफ्ट खरीदने को लेकर भी लोगों में खूब उत्साह है। अलग अलग दुकानों के साथ साथ गिफ्ट गैलरियों पर खास भीड़ दिख रही है। एक दूसरे को बधाई देने के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। इसी के चलते गिफ्ट गैलरी अलग से विशेष रूप से सजी है। गिफ्ट में 50 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक गिफ्ट रखे गए हैं और लोग अपनी जेब के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
पूजा के लिए खील-बतासे की खूब रही मांग
दिवाली पर पूजा के लिए महिलाओं ने खूब खील, खिलौने व बतासे खरीदे। व्यापारियों का कहना है कि आम दिनों के मुकाबले दिवाली पर इनकी ज्यादा मांग रहती है। इसलिए इस बार सामान का ज्यादा स्टॉक मंगाया गया है। बाजार में मिट्टी के दीयों के अलावा मोमबत्ती, रंगोली, मां लक्ष्मी के चरणपादुकाएं भी खरीदे गए।
दीयों की हुई खरीदारी-छोटी दिवाली के दिन महिलाओं ने दीयों की खूब खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने मिट्टी के पारंपरिक दीयों के अलावा डिजाइनर दीयों की तरफ रुझान दिखाया। हालांकि डिजाइनर दीये छोटी दिवाली के दिन सस्ते मिले। इसके अलावा मिट्टी से बने शोपीस सामान भी पसंद किए गए।
बाजार में बुधवार को फूलों की भी खूब खरीदारी हुई, लेकिन फूल आम दिनों के मुकाबले ज्यादा महंगे थे। दुकानदार रामू ने बताया कि आम दिनों में फूलों की एक माला 20 से 30 रुपये में मिलती थी। वह दिवाली के दिन 50 और 60 रुपये में मिल रही थी। इसके अलावा फूल 80 रुपये से 100 रुपये किलो बिक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें