फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्राले से एक लाख रुपये पार, ट्रक भी चुराया

Sat, 02 Nov 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा गांव में एक ट्रक से एक लाख रुपये चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर ददी है। गांव खरक पांडवा निवासी कर्मजीत ने कलायत थाना में शिकायत दी है कि चोरों ने ट्रक का दरवाजा तोड़ कर एक लाख रुपये चुरा लिए।

कर्मजीत ने बताया की उनकी कलायत में सहारण बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। स्वयं की 18 टायर वाले ट्राला को दुकान के साथ लगते खाली प्लाट में खड़ा किया हुआ था। सुबह गाड़ी को क्रेशर लाने के लिए तोशाम भेजना था इस लिए उसमें एक लाख रुपये भी रखे हुए थे, ताकि चालक जल्द निकल सके। सुबह जब दुकान पर आकर देखा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की जांच की जो मिला कि रात्रि में एक बज कर 32 मिनट पर अज्ञात चोर ने कैमरे के मुंह को ऊपर कर दिया और गाड़ी चुराने का प्रयास किया। जब उनसे ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ तो उसमें रखे एक लाख रुपये वे लेकर फुर्र हो गए।

कर्मजीत ने बताया की ये पैसे उन्होंने एक दिन पूर्व ही स्टेट बैंक से निकलवाए थे। कर्मजीत ने बताया कि इससे पूर्व भी 28 दिसंबर 2017 को उनकी दुकान से चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपए, एलसीडी व कूलर चुरा लिया था। उस चोरी का भी पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


उधर, कलायत निवासी रामदिया ने कलायत थाना में शिकायत की है कि वह आइसर गाड़ी नंबर एचआर 64 ए 4301 पर ड्राइवर है। रात्रि में वह अपना ट्रक नेशनल हाईवे 152 पर स्थित शराब के ठेके के पास हर रोज की तरह खड़ा करके अपने घर चला गया। सुबह आकर देखा तो पाया की अज्ञात चोरों ने उनके ट्रक को चुरा लिया है। चोरी की इन घटनाओं को लेकर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाना में दोनों शिकायतें आई हैं। बताया कि मामले में पुलिस जांच कर तथ्यों को जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें