फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पिता से थी रंजिश, दोस्त के संग मिलकर 10 साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या, शव तालाब में फेंका

Sat, 12 Feb 2022 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)

सार

पिता से बदला लेने के लिए पड़ोसी ने दोस्त संग मिलकर मासूम मोहित की हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंक दिया था। मुख्य आरोपी से रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में पिता से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पड़ोसी युवक ने दोस्त की मदद से 10 वर्षीय मासूम की हत्या की थी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी और रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया है। साथ ही आरोपी युवक के दोस्त को भी काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गांव फतेहपुर में पांच फरवरी की रात को मोहित-10 की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने जांच और संदेह के आधार पर मृतक के पड़ोसी सावन को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान पूछताछ में आरोपी सावन ने स्वीकार किया कि अमन उर्फ हर्ष की मदद से उसने गला और मुंह दबाकर मोहित की हत्या की थी।

सावन की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी हर्ष को भी काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी सावन ने बताया कि मोहित के पिता के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी, जिस कारण उसने दोस्त हर्ष के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें