फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: वरना कार में नशे की खेप, पुलिस ने रुकवाई गाड़ी, डिग्गी खोली तो नजारा देख सन्न रहे जवान

Fri, 04 Jul 2025 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

Haryana Crime: हरियाणा के कैथल में वरना कार में नशे की खेप मिली है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी में प्लास्टिक के कट्टे में पैकेटों में नशा भर कर रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़ी गए नशे की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस ने यह खेप वरना कार से बरामद की है। कार की तलाशी लेने पर नशे की बड़ी खेप मिलने पर पुलिस जवान भी हैरान रह गए। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो नशा तस्कर काबू किए हैं। पुलिस ने इन तस्करों से करीब आठ लाख रुपये कीमत के 31 किलो 730 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। आरोपियों को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पहले से ही केस दर्ज हैं। इसमें एक आरोपी पर हत्या तो दूसरे पर झगड़े में मारपीट का केस दर्ज कर है। गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ वर्ष 2019 दौरान जिला महेंद्रगढ़ में हत्या का केस दर्ज है व आरोपी अमित के खिलाफ जिला महेंद्रगढ़ में एक लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है। जो दोनों इस समय बेल पर चल रहे थे।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने जून माह के दौरान नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मामलों में 24 आरोपियों को काबू कर भारी मात्रा में लाखों रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि वीरवार रात के समय एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम पाई रोड पूंडरी के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि नांगली सिरोही जिला महेंद्रगढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह व अमित वरना कार में पिलनी रोड ब्रह्मानंद आश्रम के पास किसी को नशीला पदार्थ गांजा फुल पत्ती देने के लिए आएंगे। जिन्हें निगरानी करके भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ब्रह्मानंद आश्रम पूंडरी के पास निगरानी शुरु की गई। कुछ देर बाद वहां आई वरना गाड़ी रोककर दो युवक नीचे उतर कर खड़े हो गए। दोनों को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया। जिनकी पहचान भूपेंद्र व अमित उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरविंद्र सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में गाड़ी की डिग्गी में रखे एक प्लास्टिक कट्टे से छह पैकटों में से 31 किलो 730 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह ने एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी का भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें