फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गए तीन घरों के चिराग: कैथल में तालाब में डूबे तीन मासूम, ग्रामीणों ने निकाला पर थम चुकी थी सांसें

Wed, 09 Jul 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन
बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक साथ तीन मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना कैथल के गांव सहारण की है। इनमें नमन (8), वंश (8) और अक्ष (9) है और तीनों आपस में चचेरे भाई थे। ये तीनों बच्चे प्रतिदिन गांव के खेल मैदान में दौड़ का अभ्यास करने के लिए जाते थे।  नमन अपने मां-बाप की इकलौता बेटा है। उसकी दो बहनें हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बूरा हाल है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम को भी ये तीनों अभ्यास करने के बाद करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन तालाब में कीचड़ अधिक होने के कारण दलदल फंस गए और तीनों की मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रही 10 साल की लड़की ने उन्हें देखा तो शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण आए और बचाव कार्य शुरू कर तीनों को बाहर निकाला। तुरंत इन्हें कैथल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

गांव के सरपंच सुदेश ने बताया कि गांव के लोगों के लिए बुधवार का दिन कभी न भुलाने वाला बुरा दिन रहा। नमन, वंश और अक्ष प्रतिदिन शाम के समय अभ्यास के लिए गांव के खेल मैदान में जाते थे। रोज की तरह वे बुधवार को भी शाम पांच बजे खेल अभ्यास के लिए गए थे। कुछ समय के बाद ये तालाब में नहाने के लिए चले गए। परंतु तालाब में अधिक कीचड़ था और जैसे ही तीनों तालाब में कूदे तो ये कीचड़ में फंस गए। ग्रामीणों ने इन्हें तालाब से निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी सांसें थम चुकी थी। 
विज्ञापन


नमन है इकलौता बेटा, वंश और अक्ष थे छोटे 
गांव के सरपंच सुदेश ने बताया कि नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी केवल दो बड़ी बहनें हैं। जबकि वंश और अक्ष छोटे बेटे हैं। इन तीनों मासूमों के पिता किसान हैं और खेती करते हैं। जबकि माता गृहिणी है। सरपंच ने कहा कि एक ही गांव में तीन बच्चों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें