धोखाधड़ी से 46 लाख 10 हजार रुपये नकदी हड़पने के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने कालका के टिपरा में रेड मारते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व नकदी की बरामदगी करने के लिए आरोपी का शुक्रवार को अदालत से 18 नवंबर तक 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पीआरओ पुलिस ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई जितेंद्र कुमार की टीम ने टपरा (कालका) में रेड मारते हुए आरोपी हन्नी ङ्क्षसह निवासी टपरा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया मॉडल टाउन कैथल निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार वर्ष 2013 में जिला पंचकुला निवासी हेमराज वासी ङ्क्षपजौर, रोमा पत्नी नरेंद्र व नरेंद्र निवासी रामसर बिटना जिला पंचकुला तथा हन्नी ङ्क्षसह निवासी टिपरा ने उसे शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर प्लाट दिलाने की कहते हुए किसी का प्लाट दिखाया।
आरोपियों ने उसी वर्ष उससे कुल 46 लाख 10 हजार रुपये प्राप्त कर लिए, परंतु प्लाट नहीं दिलवाया और नकदी धोखाधड़ी करते हुए हड़प गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी हन्नी से सीआईए-2 पुलिस द्वारा गहनता से व्यापक पूछताछ की जा रही है।