फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15.5 लाख का नुकसान

Fri, 13 Nov 2015 11:08 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से घरों और दुकानों में करीब 15.5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जगतपुर क्षेत्र के पीड़ित चार दुकानदारों ने आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर में महानंदपुर निवासी राम सजीवन का सिविल लाइंस में गैराज है। दीपावली की शाम पटाखा जलाने के दौरान गैराज में आग लग गई।

इससे गैराज में खड़ी दो कारें और एक बाइक समेत चार लाख रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुंशीगंज बाजार स्थित जितेंद्र यादव की जुते-चप्पल की दुकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई।

दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जगतपुर क्षेत्र में सलोन स्थित बड़ा नहर के पास श्यामलाल की पान की गुमटी, सुरेश चंद्र व बाबूलाल की सब्जी की गुमटी, राम किशुन की किराना की दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे दुकानों में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। दुकानदारों ने जानबूझ कर आग लगाने का आरोप लगाते हुए जगतपुर थाने में तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

तिलोई क्षेत्र में ग्राम लोधवरिया निवासी द्वारिका रावत का सेमरौता चौराहे पर फोटो स्टूडियो है। दीपावली की रात उसमें मोमबत्ती से आग लग गई। इससे तीन कैमरे, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।

जगतपुर क्षेत्र में भगौतीपुर मजरे सुदामापुर निवासी राज नारायण तिवारी के घर के सामने एक कमरे में एलआईसी एजेंसी का दफ्तर बना था।

बुधवार की रात उसमें पूजा के बाद धूपबत्ती से आग लग गई जिससे ढाई लाख रुपये व दस्तावेज जलकर राख हो गए। महराजगंज कस्बा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सुखदेई के घर के कमरे में बुधवार रात अचानक आग लग गई।

सुबह घर के लोग सोकर उठे तो जानकारी हुई। कमरे में रखे छह हजार रुपये समेत दो लाख का सामान जल गया। डलमऊ क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी से रामबरन पाल के घर में आग लग गई।
विज्ञापन


इस हादसे में अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें